Anuvad(Translation)(अनुवाद)
एक भाषा में प्रकट किये गये विचारों को दूसरी भाषा में रूपान्तरित करने को अनुवाद कहते हैं। अनुवाद करने वाले को अनुवादक और अनुवाद की हुई रचना को अनूदित कहते हैं। अनुवाद की श्रेष्ठता अनुवादक की योग्यता पर निर्भर है। अनूदित रचना तभी निर्दोष समझी जाएगी जब मूल लेखों के भावों की पूर्ण रक्षा की जाय और अनूदित रचना में वही शक्ति हो जो मूल रचना में वर्त्तमान है। यह काम आसान नहीं है। वास्तव में अनुवादक का कार्य स्वतंत्र लेखक से कहीं अधिक कठिन है। मूल लेखक तो स्वतंत्र हो कर सोचता-विचारता हुआ अपने विचारों को उन्मुक्त भाव से प्रकट करता चलता है लेकिन अनुवादक को इतनी स्वतंत्रता नहीं रहती। उसकी शक्ति और दृष्टि बँधी रहती है। मूल लेखक के विचारों से असहमत होते हुए भी अनुवादक को उसी के विचारों को प्रकट करना पड़ता हैं। अतः अनुवादक को तभी सफलता मिलती है वह दोनों भाषाओं के शब्दों, मुहावरों, कहावतों और शक्तियों का ठीक-ठीक ज्ञान रखता है। किसी भी भाषा में अनुवाद के अनेक प्रयोजन होते हैं। इसके बिना कोई भी भाषा विकसित नहीं होती। जिस तीव्रता के साथ अँग्रेजी में अनूदित ग्रन्थों का प्रकाशन हर वर्ष होता है, उतना हमारी भाषा…