Bhasha (Language) की परिभाषा भाषा ! (हिंदी व्याकरण ) भाषा (Language) की परिभाषा: भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा हम अपने मन के विचारो या भावों को बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर प्रकट करते है। डॉ शयामसुन्दरदास के अनुसार भाषा की परिभाषा: मनुष्य और मनुष्य के बीच वस्तुओं के विषय अपनी इच्छा और मति का आदान प्रदान करने के लिए व्यक्त ध्वनि-संकेतो का जो व्यवहार होता है, उसे भाषा कहते है। डॉ बाबुराम सक्सेना के अनुसार भाषा की परिभाषा: जिन ध्वनि-चिंहों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार-बिनिमय करता है उसको समष्टि रूप से भाषा कहते है। आचार्य देवनार्थ शर्मा के अनुसार भाषा की परिभाषा : उच्चरित ध्वनि संकेतो की सहायता से भाव या विचार की पूर्ण अथवा जिसकी सहायता से मनुष्य परस्पर विचार-विनिमय या सहयोग करते है उस यादृच्छिक, रूढ़ ध्वनि संकेत की प्रणाली को भाषा कहते है। (1) भाषा ध्वनि संकेत है: सार्थक शब्दों के समूह या संकेत को भाषा कहते है। यह संकेत स्पष्ट होना चाहिए। मनुष्य के जटिल मनोभावों को भाषा व्यक्त करती है; किन्तु केवल संकेत भाषा नहीं है। रेलगाड़ी का गार्ड हरी झण्डी दिखाकर यह भाव व्यक्त करता है कि गाड़ी अब खुलनेवाली है; किन्तु भाषा में इस प्रकार के…