Posts

Ekarthak shbd (एकार्थक शब्द)

Ekarthak shbd (एकार्थक शब्द)
Ekarthak shbd (एकार्थक शब्द) कुछ प्रमुख एकार्थक शब्द: ( अ ) अहंकार- मन का गर्व। झूठे अपनेपन का बोध। अनुग्रह- कृपा। किसी छोटे से प्रसत्र होकर उसका कुछ उपकार या भलाई करना। अनुकम्पा- बहुत कृपा। किसी के दुःख से दुखी होकर उसपर की गयी दया। अनुरोध- अनुरोध बराबरवालों से किया जाता है। अभिमान- प्रतिष्ठा में अपने को बड़ा और दूसरे को छोटा समझना। अस्त्र- वह हथियार, जो फेंककर चलाया जाता है। जैसे- तीर, बर्छी आदि। अपराध- सामाजिक कानून का उल्लंघन अपराध है। जैसे- हत्या। अवस्था- जीवन के कुछ बीते हुए काल या स्थिति को 'अवस्था' कहते है। जैसे- आपको अवस्था क्या होगी ? रोगी की अवस्था कैसी है ? आयु- सम्पूर्ण जीवन की अवधि को 'आयु' कहते है। जैसे -आप दीर्घायु हों। आपकी आयु लम्बी हो। अपयश- स्थायी रूप से दोषी होना। अधिक-आवश्यकता से ज्यादा। जैसे- बाढ़ में गंगा में जल अधिक हो जाता है। अनुराग- किसी विषय या व्यक्ति पर शुद्धभाव से मन केन्द्रित करना। आसक्ति- मोहजनित प्रेम को 'आसक्ति' कहते है। अन्तःकरण- विशुद्ध मन की विवेकपूर्ण शक्ति। आत्मा- जीवों में चेतन, अतीन्द्रिय और अभौतिक तत्व, जिसका कभी नाश नहीं होता। अध्यक्ष- …

Post a Comment