Kaal (Tense) (काल)
काल (Tense) की परिभाषा क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है। दूसरे शब्दों में- क्रिया के उस रूपान्तर को काल कहते है, जिससे उसके कार्य-व्यापर का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध हो। जैसे- (1)बच्चे खेल रहे हैं। मैडम पढ़ा रही हैं। (2)बच्चे खेल रहे थे। मैडम पढ़ा रही थी। (3)बच्चे खेलेंगे। मैडम पढ़ायेंगी। पहले वाक्य में क्रिया वर्तमान समय में हो रही है। दूसरे वाक्य में क्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी थी तथा तीसरे वाक्य की क्रिया आने वाले समय में होगी। इन वाक्यों की क्रियाओं से कार्य के होने का समय प्रकट हो रहा है। काल के भेद- काल के तीन भेद होते है- (1)वर्तमान काल (present Tense) - जो समय चल रहा है। (2)भूतकाल(Past Tense) - जो समय बीत चुका है। (3)भविष्यत काल (Future Tense)- जो समय आने वाला है। (1) वर्तमान काल:- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का बोध होता है, उसे वर्तमान काल कहते है। जैसे- पिता जी समाचार सुन रहे हैं। पुजारी पूजा कर रहा है। प्रियंका स्कूल जाती हैं। उपर्युक्त वाक्यों में क्रिया के वर्तमान समय में होने का पता चल रहा है। अतः य…