Nibandh lekhan(Essay-writing)-(निबन्ध-लेखन)
निबन्ध-लेखन (Essay-writing)की परिभाषा: निबन्ध- अपने मानसिक भावों या विचारों को संक्षिप्त रूप से तथा नियन्त्रित ढंग से लिखना 'निबन्ध' कहलाता है। दूसरे शब्दों में- किसी विषय पर अपने भावों को पूर्ण रूप से क्रमानुसार लिपिबद्ध करना ही 'निबंध' कहलाता है। निबन्ध लिखना भी एक कला हैं। इसे विषय के अनुसार छोटा या बड़ा लिखा जा सकता है। निबंध को प्रबंध, लेख आदि नामों से पुकारा जाता है। निबंध का अर्थ है- बँधा हुआ अर्थात एक सूत्र में बँधी हुई रचना। निबंध किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है। साधारण रूप से निबंध के विषय परिचित विषय होते हैं यानी जिनके बारे में हम सुनते, देखते व पढ़ते रहते हैं; जैसे- धार्मिक त्योहार, राष्ट्रीय त्योहार, विभिन्न प्रकार की समस्याएँ, मौसम आदि। हिन्दी का 'निबन्ध' शब्द अँगरेजी के 'Essay' शब्द का अनुवाद है। अँगरेजी का 'Essay' शब्द फ्रेंच 'Essai' से बना है। Essai का अर्थ होता है- To attempt', अर्थात 'प्रयास करना' । 'Essay' में 'Essayist' अपने व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करता है, अर्थात 'निबन्ध' में 'निबन्…