Nipat (Particle)-निपात
निपात (Particle) की परिभाषा किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उसे निपात कहते है। जैसे- तक, मत, क्या, हाँ, भी, केवल, जी, नहीं, न, काश। उदाहरण- तुम्हें आज रात रुकना ही पड़ेगा। तुमने तो हद कर दी। कल मै भी आपके साथ चलूँगा। गांधीजी को बच्चे तक जानते है। धन कमा लेने मात्र से जीवन सफल नहीं हो जाता। नीरव खाने के साथ पानी भी पिता था। संसार की विभिन्न भाषाओं में अनेक दृष्टियों से शब्दों का वर्गीकरण किया गया है। भारतवर्ष में शब्दों का प्राचीनतम वैज्ञानिक वर्गीकरण यास्क मुनि का माना जाता है। इसके अनुसार शब्द चार प्रकार के खातों में खतियाये गये हैं। 'चत्वारि पदजातानि नमाख्याते चोपसर्गनिपातश्च' नाम, आख्यात, उपसर्ग और निपात। आजतक जितने भी शब्द-वर्गीकरण किये गये हैं उनमें इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। ''भाषा में दो तरह के शब्द प्रमुख है- नाम और आख्यात- संज्ञाएँ और क्रियाएँ। दूसरे दर्ज पर हैं उपसर्ग और निपात (या अव्यय)। नाम और आख्यात स्वतंत्र चलते हैं और उपसर्ग, निपात इनकी सेवा में रहते हैं।''- ''हिन्दी शब्दानुशासन'' श्री किशोरीदास वाजपे…