Posts

Vaky Parivartan (वाक्य-परिवर्तन)

Vaky Parivartan (वाक्य-परिवर्तन)
वाक्य-परिवर्तन (Vaky Parivartan) की परिभाषा बिना अर्थ बदले किसी वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य में परिवर्तित करना वाक्य-परिवर्तन कहलाता हैं। यहाँ वाक्य-परिवर्तन के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं- सरल वाक्य से मिश्र वाक्य सरल वाक्य- मेहनत करनेवाले हमेशा सफल होते हैं। मिश्र वाक्य- जो मेहनत करते हैं, वे हमेशा सफल होते हैं। सरल वाक्य- उसके आने के बाद मैं आऊँगा। मिश्र वाक्य- जब वह आएगा तब मैं आऊँगा। सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य सरल वाक्य- बीमार होने के कारण वह विद्यालय नहीं गया। संयुक्त वाक्य- वह बीमार था, इसलिए विद्यालय नहीं गया। सरल वाक्य- उसने गलती करने पर सजा पाई। संयुक्त वाक्य- उसने गलती की और सजा पाई। सरल वाक्य- वह बाजार जाकर सब्जी लाएगा। संयुक्त वाक्य- वह बाजार जाएगा और सब्जी लाएगा। मिश्र वाक्य से सरल वाक्य मिश्र वाक्य- विद्वान् जहाँ-जहाँ जाते हैं, उनकी पूजा होती है। सरल वाक्य- विद्वान सभी जगह पूजे जाते हैं। मिश्र वाक्य- जब खेल बंद हो गया तब सबलोग चले गए। सरल वाक्य- खेल बंद होने पर सबलोग चले गए। मिश्र वाक्य- जिन्हें स्वयं पर विश्वास होता हैं, वे आत्मविश्वासी कहलाते हैं। सरल वाक्य- स्वयं पर विश्वास रखने वाले आत…

Post a Comment