Daily Current Affairs: 10 October 2025

Sanjay Yadav
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 10 अक्टूबर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें विशेष हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत INS सतलुज, वर्ष 2025 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस Mk1A, अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्टिवल का तीसरा संस्करण, 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Daily Current Affairs: 10 October 2025
Q.1. भारतीय नौसेना का विशेष हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत INS सतलुज मॉरीशस में कौन से संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिये पोर्ट लुईस पहुँचा है? 
उत्तर: 18वॉं

Q.2. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOFs) के क्षेत्र में कार्य के लिये किसको वर्ष 2025 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय लिया है? 
उत्तर: सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर याघी (अमेरिका) को

Q.3. भारतीय वायु सेना (IAF) को अपना पहला कौन सा विमान मिलने वाला है जो भारत के स्वदेशी लड़ाकू जेट कार्यक्रम में एक महत्त्वपूर्ण  उपलब्धि होगी? 
उत्तर: हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस Mk1A

Q.4. अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्टिवल का तीसरा संस्करण कहाँ शुरू हुआ है? 
उत्तर: पणजी में

Q.5. किसने फिक्की के 19वें वार्षिक स्वास्थ्य सम्मेलन को संबोधित किया है? 
उत्तर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने

Q.6. किसने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित किया है? 
उत्तर: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने

Q.7. किसको 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा? 
उत्तर: हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को

Q.8. किसने बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन की अध्यक्षता की है? 
उत्तर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने

Post a Comment