Daily Current Affairs: 01 November 2025

Sanjay Yadav
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 01 नवम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें बहु-जातीय त्रिभाषी स्कूल का लोकार्पण, कुआलालंपुर में अगले दस वर्षों के लिए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर, “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”, अबू धाबी पोर्ट्स ग्रुप तथा अबू धाबी के निवेश संसाधन और राष्ट्रपति कार्यालय के साथ एक समझौता, शतरंज में पंजाब के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मास्टर, नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Daily Current Affairs: 01 November 2025

Q.1. भारतीय अनुदान सहायता से निर्मित एक बहु-जातीय त्रिभाषी स्कूल का लोकार्पण कहाँ किया गया है? 
उत्तर: श्रीलंका के पोलोन्नारुवा में

Q.2. किन देशों ने कुआलालंपुर में अगले दस वर्षों के लिए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए है? 
उत्तर: भारत-अमरीका ने

Q.3. भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत कितने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए हैं? 
उत्तर: तीन

Q.4. किस भारतीय राज्य की सरकार ने अबू धाबी पोर्ट्स ग्रुप तथा अबू धाबी के निवेश संसाधन और राष्ट्रपति कार्यालय के साथ एक समझौता किया है? 
उत्तर: महाराष्ट्र सरकार

Q.5. कौन फ्रांस में खिताब जीतने के बाद शतरंज में पंजाब के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मास्टर बन गए हैं? 
उत्तर: जालंधर के नमितबीर सिंह वालिया

Q.6. 31 अक्टूबर को, भारत के प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की कौन सी जयंती के अवसर पर गुजरात के केवडिया स्थित एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया है? 
उत्तर: 150वीं

Q.7. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक वर्ष (2026-27) के लिए कौन सी कक्षा से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा? 
उत्तर: कक्षा 3

Q.8. कुनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधी सागर अभयारण्य के बाद कौन सा वन्यजीव अभयारण्य चीतों का तीसरा घर बनने जा रहा है? 
उत्तर: नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य

Q.9. हरियाणा दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 01 नवम्बर को

Post a Comment