Daily Current Affairs: 17 November 2025

Sanjay Yadav
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 17 नवम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें अम्बाजी संगमरमर, पूर्व एशियाई चैंपियन ईशा सिंह, एशियाई तीरंदाजी चैपिंयनशिप में व्‍यक्तिगत रिकर्व स्‍पर्धा में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Daily Current Affairs: 17 November 2025

Q.1. निशानेबाजी में, पूर्व एशियाई चैंपियन ईशा सिंह ने मिस्र की राजधानी काहिरा में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप राइफल और पिस्टल में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? 
उत्तर: कांस्य पदक

Q.2. कौन एशियाई तीरंदाजी चैपिंयनशिप में व्‍यक्तिगत रिकर्व स्‍पर्धा में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए हैं? 
उत्तर: अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा

Q.3. राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 16 नवम्बर को

Q.4. 15 नवंबर को किसकी जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है? 
उत्तर: भगवान बिरसा मुंडा

Q.5. भारत और कनाडा ने हाल ही में व्यापार और निवेश पर कौन सी मंत्रिस्तरीय वार्ता (एमडीटीआई) आयोजित की? 
उत्तर: 7वीं

Q.6. किस संगमरमर को केंद्र सरकार द्वारा भौगोलिक संकेत टैग (जीआई टैग) प्राप्त हुआ है? 
उत्तर: अम्बाजी संगमरमर

Post a Comment