Daily Current Affairs: 01 December 2025

Sanjay Yadav
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 01 दिसम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें वर्ल्ड बैंक ग्रुप का MD और CKO, सुल्तान अज़लान शाह कप, सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का स्थापना दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Daily Current Affairs: 01 December 2025

Q.1. मलेशिया में सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी में भारत को बेल्जियम से 0-1 हारकर कौन सा पदक हासिल हुआ है? 
उत्तर: रजत पदक
  • सुल्तान अज़लान शाह कप पुरुष फ़ील्ड हॉकी की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में से एक है। इसे एशिया का “हॉकी मिनी वर्ल्ड कप” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें दुनिया की शीर्ष हॉकी टीमें भाग लेती हैं। यह टूर्नामेंट मलेशिया के इपोह शहर में आयोजित किया जाता है और मलेशिया हॉकी संघ तथा पेराक राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन होता है।
  • इस प्रतियोगिता का नाम मलेशिया के पूर्व सम्राट तथा हॉकी प्रेमी सुल्तान अज़लान मुहिब्बुद्दीन शाह के सम्मान में रखा गया है जिन्होंने मलेशिया में हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रारंभ में वर्ष 1983 में यह टूर्नामेंट एक निमंत्रण आधारित आयोजन के रूप में शुरू हुआ लेकिन 1998 से इसे एक नियमित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के रूप में मान्यता मिली।
Q.2. किसने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला डबल्‍स खिताब जीता है? 
उत्तर: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद
  • सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भारत की सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय बैडमिंटन चैंपियनशिप में से एक है। यह बीडब्ल्यूएफ (Badminton World Federation) कैलेंडर में सुपर 300 श्रेणी के अंतर्गत आयोजित की जाती है जिससे इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेते हैं। यह वार्षिक टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाता है और इसकी मेजबानी मुख्यतः बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम करता है।
  • इस प्रतियोगिता का नाम भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रीय चैंपियन सैयद मोदी के सम्मान में रखा गया है। सैयद मोदी भारत के उभरते सितारों में से एक थे, जिन्होंने 1980 के दशक में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय बैडमिंटन को नई पहचान दिलाई। उनकी असामयिक मृत्यु के बाद उनके सम्मान में इस अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप की शुरुआत की गई।
  • सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1991 में हुई थी। प्रारंभ में यह राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट था लेकिन बाद में इसे वैश्विक मान्यता मिली और बीडब्ल्यूएफ अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शामिल किया गया।
Q.3. कौन सा हवाई अड्डा देश का पहला ऐसा हवाई अडडा बन गया है जिसे पर्यावरण अनुकूल होने की वजह से वॉटर पॉजिटिव स्टेटस दिया गया है? 
उत्तर: दिल्‍ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा – आईजीआईए

Q.4. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 01 दिसम्बर को
  • सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force – BSF) भारत की प्रमुख अर्धसैनिक बलों में से एक है जिसे देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए स्थापित किया गया था। 1 दिसंबर 1965 को इसकी स्थापना भारत-पाक युद्ध के बाद हुई। बीएसएफ को “भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति” कहा जाता है।
  • बीएसएफ का मुख्य कार्य भारत की पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगी 6,000 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमाओं की सुरक्षा करना है। इसके अतिरिक्त यह बल नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार, घुसपैठ, सीमा अपराधों और मानवीय तस्करी को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संवेदनशील सीमा इलाकों में बीएसएफ की चौकसी देश की सुरक्षा का आधार है।
Q.5. किसको वर्ल्ड बैंक ग्रुप का MD और CKO नियुक्त किया गया है? 
उत्तर: पास्कल डोनोहो को

Post a Comment