Daily Current Affairs: 17 December 2025
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 17 दिसम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें आईसीसी ने नवंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार, पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का दूसरा वैश्विक सम्मेलन, केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त, सिलीसेढ़ झील और कोपरा जलाशय सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे। Q.1. किसको आईसीसी ने नवंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया है? उत्तर: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शेफाली वर्मा को Q.2. भूटान ने आज अपना कौन सा राष्ट्रीय दिवस मनाया है? उत्तर: 118वां यह दिन वांगचुक राजवंश के संस्थापक उग्येन वांगचुक के वर्ष 1907 में राज्याभिषेक की याद में मनाया जाता है। Q.3. पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का दूसरा वैश्विक सम्मेलन आज कहाँ शुरू हो रहा है? उत्तर: नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर पहला वैश्विक सम्मेलन दो वर्ष पहले गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया था। Q.4. भारत के राष्ट्रपति ने किसको केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त …