हाइड्रोफाइट किसे कहते हैं? जलीय पौधों को हाइड्रोफाइट कहा जाता हैं। पौधे पृथ्वी पर जीवन के आधार स्तम्भ हैं। वे न केवल भोजन, ऑक्सीजन और औषधि प्रदान करते हैं बल्कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सामान्यतः पौधों को उनके आवास के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है जैसे स्थलीय पौधे, मरुस्थलीय पौधे, पर्वतीय पौधे तथा जलीय पौधे। जो पौधे पूर्णतः या आंशिक रूप से जल में उगते-बढ़ते हैं उन्हें जलीय पौधे कहा जाता है। विज्ञान की भाषा में ऐसे पौधों को हाइड्रोफाइट (Hydrophytes) कहते हैं। “हाइड्रो” का अर्थ जल तथा “फाइट” का अर्थ पौधा है। इस प्रकार, हाइड्रोफाइट वे पौधे हैं जिनका जीवन-चक्र मुख्यतः जल पर निर्भर करता है। हाइड्रोफाइट की परिभाषा हाइड्रोफाइट वे पौधे हैं जो जल में, जल की सतह पर या जल-संतृप्त मिट्टी में उगते हैं और जिनकी संरचना तथा क्रियाएँ जलमय वातावरण के अनुरूप अनुकूलित होती हैं। इन पौधों की जड़, तना, पत्ती, ऊतक-संरचना तथा शारीरिक क्रियाएँ जल में रहने के कारण स्थलीय पौधों से भिन्न होती हैं। हाइड्रोफाइट का आवास (Habitat) हाइड्रोफाइट विभिन्न प्रकार के जलीय आवासों में पाए जाते हैं जैसे: तालाब, झील, झ…