विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है?
विटामिन E का रासायनिक नाम टोकोफेरोल (Tocopherol) है। विटामिन मानव शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व (Micronutrients) हैं। इनकी मात्रा भले ही कम होती है किंतु इनके अभाव में शरीर की अनेक जैव-रासायनिक क्रियाएँ बाधित हो जाती हैं। इन्हीं आवश्यक विटामिनों में से एक है विटामिन E जिसका रासायनिक नाम टोकोफेरोल (Tocopherol) है। यह एक वसा में घुलनशील (Fat-soluble) विटामिन है और मुख्यतः अपनी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) विशेषताओं के लिए जाना जाता है। विटामिन E शरीर की कोशिकाओं को मुक्त कणों (Free Radicals) से होने वाले नुकसान से बचाता है, त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है, प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है तथा प्रजनन स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन E का परिचय विटामिन E वास्तव में एक एकल यौगिक नहीं बल्कि यौगिकों का एक समूह है। इसमें मुख्यतः दो प्रकार के यौगिक शामिल होते हैं: टोकोफेरोल (Tocopherols) टोकोट्राइनॉल (Tocotrienols) इन दोनों के भी चार-चार प्रकार होते हैं: अल्फा (α) बीटा (β) गामा (γ) डेल्टा (δ) इनमें से अल्फा-टोकोफेरोल (Alpha-tocopherol) जैव…