Daily Current Affairs: 12 July 2026

Sanjay Yadav
National GK पर पढ़ें 12 जुलाई 2026 के डेली करेंट अफेयर्स की सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, पुरस्कार, पर्यावरण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताज़ा अपडेट। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Banking, Railway, Defence, State PCS, CTET एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक ही स्थान पर सटीक, विश्वसनीय और परीक्षा-उपयोगी करेंट अफेयर्स प्राप्त करें। अपनी सामान्य ज्ञान (GK) को प्रतिदिन मजबूत बनाने के लिए National GK के साथ जुड़े रहें।

Daily Current Affairs: 12 July 2026

Q.1. भारत ने कहाँ के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है? 
उत्तर: कतर

शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी
शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी
  • इस शोक दिवस पर भारत भर में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
  • शेख हमद ने क्षेत्रीय परंपरा को तोड़ते हुए 2013 में स्वेच्छा से अपने बेटे को सत्ता सौंपने से पहले 18 वर्षों तक कतर पर शासन किया।
  • 2022 फीफा विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी क़तर ने की थी। कतर पहला अरब और पहला मध्य-पूर्वी देश बना जिसने फीफा विश्व कप की मेजबानी की थी।
  • कतर ने एएफसी एशियन कप 2024 की सफल मेजबानी की। मेजबान कतर ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतकर सुर्खियाँ बटोरीं थी।
  • विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप (Doha 2024), फॉर्मूला-1 कतर ग्रां प्री तथा अन्य बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के कारण कतर लगातार समाचारों में रहा।
Q.2. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहाँ पर ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन किया है? 
उत्तर: गुरुग्राम में

tower of justice in Gurugram
  • इसका निर्माण गुरुग्राम में बढ़ते न्यायिक मामलों के बोझ को कम करने, आधुनिक न्यायिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।
  • इसे उत्तर भारत का सबसे बड़ा जिला न्यायालय परिसर (District Court Complex) माना जा रहा है।
  • इस परियोजना की आधारशिला 2017 में रखी गई थी।
Q.3. कहाँ के राजा भोज हवाई अड्डे पर श्रेणी-II इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का आधिकारिक परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है? 
उत्तर: मध्य प्रदेश के भोपाल में

राजा भोज हवाई अड्डे
  • इस नई तकनीक से अब विमान भारी बारिश और घने कोहरे में भी सुरक्षित रूप से उतर सकेंगे।
  • पहले हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के लिए न्यूनतम दृश्यता साढे पांच सौ मीटर आवश्यक थी। दृश्यता इससे कम होने पर उड़ानों में विलम्‍ब हो जाता था या उन्हें अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया जाता था। नई तकनीक से अब विमान साढे तीन सौ मीटर तक की कम दृश्यता में भी सुरक्षित रूप से उतर सकेंगे। 
  • इस हवाई अड्डे का नाम 11वीं शताब्दी के परमार वंश के प्रसिद्ध शासक राजा भोज के सम्मान में रखा गया है।
Q.4. किस भारतीय राज्य ने एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में नया इतिहास रचा है? 
उत्तर: उत्‍तर प्रदेश ने
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का एक पौधा भी लगाया।
  • 5 जून 2024 (विश्व पर्यावरण दिवस) के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का शुभारंभ किया था।
Q.5. दक्षिण की कोकिला कौन है जिनका 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? 
उत्तर: दक्षिण की कोकिला और प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी

एस. जानकी
एस. जानकी
  • छह दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं में लगभग 48 हजार गाने गाए। उन्हें 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 33 राज्य पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • एस. जानकी का पूरा नाम सिस्टला श्रीराममूर्ति जानकी (Sistla Janaki) है। उनका जन्म 23 अप्रैल 1938 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। इन्हें "दक्षिण की कोकिला (Nightingale of South India)" के नाम से जाना जाता है। 
Q.6. किसने साउथैम्‍पटन में पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 56 रन से हराकर श्रृंखला 4-0 से जीत ली है? 
उत्तर: इंग्‍लैंड ने
  • जोश बटलर को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Q.7. विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट में लंदन में किसने चेक गणराज्‍य की करोलिना मुकोआ को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर महिला सिंग्‍ल्‍स का खिताब जीत लिया? 
उत्तर: 21 वर्षीय लिंडा नोस्‍कोवा ने

लिंडा नोस्‍कोवा
लिंडा नोस्‍कोवा
  • इससे पहले वर्ष 2023 में मारकेटा वोन्‍ड्रोसोवा और 2024 में बारबोरा क्रेजिस्‍कोवा ने यह टूर्नामेंट जीता था। 
Q.8. कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में किस टीम के सभी पांच सदस्यों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है? 
उत्तर: भारतीय

56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026
  • पदक जीतने वाले भारतीय छात्र:
    • कनिष्क जैन- पुणे, महाराष्ट्र
    • रिद्धेश अनंत बेंडाले- इंदौर, मध्य प्रदेश
    • ऋषित गर्ग- द्वारका, नई दिल्ली
    • श्रेष्ठ सुरैया- मुंबई, महाराष्ट्र
    • स्वरित जोशी- अहमदाबाद, गुजरात

Post a Comment