शास्त्रीय कृति 'हस्तलक्षण दीपिका' किस नृत्य से संबंधित है?

शास्त्रीय कृति 'हस्तलक्षण दीपिका' किस नृत्य से संबंधित है?
शास्त्रीय कृति 'हस्तलक्षण दीपिका' कथकली से संबंधित है। 'हस्तलक्षण दीपिका' को पारंपरिक रूप से कार्तिकेय मुनि द्वारा लिखा गया माना जाता है जो कला के माध्यम से भावों को व्यक्त करने की तकनीक सिखाता है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा केवल शारीरिक गतियों का समुच्चय नहीं बल्कि दर्शन, सौंदर्यशास्त्र, प्रतीकात्मकता और शास्त्रीय नियमों का सुसंगठित विज्ञान है। इन नृत्य शैलियों में हस्तमुद्राओं (Hand Gestures) का स्थान केंद्रीय है। नृत्य की भाषा में हाथों के संकेत शब्दों की तरह कार्य करते हैं जैसे वे कथा कहते हैं, भाव व्यक्त करते हैं और रसोत्पत्ति में सहायक होते हैं। इसी शास्त्रीय परंपरा में केरल की प्रसिद्ध नृत्य-नाट्य शैली कथकली का स्थान विशिष्ट है। कथकली में हस्तमुद्राओं का प्रयोग अत्यंत विकसित, जटिल और शास्त्रीय है। कथकली की इसी हस्तपरंपरा को व्यवस्थित, परिभाषित और मानकीकृत करने वाली अमूल्य शास्त्रीय कृति है हस्तलक्षण दीपिका। यह ग्रंथ कथकली नृत्य में प्रयुक्त हस्तमुद्राओं का प्रामाणिक ग्रंथ माना जाता है। कथकली : परिचय कथकली केरल की एक शास्त्रीय नृत्य-नाट्य शैली है जिसका विकास मुख्…

Post a Comment