Daily Current Affairs: 12 July 2026
National GK पर पढ़ें 12 जुलाई 2026 के डेली करेंट अफेयर्स की सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल, पुरस्कार, पर्यावरण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताज़ा अपडेट। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Banking, Railway, Defence, State PCS, CTET एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक ही स्थान पर सटीक, विश्वसनीय और परीक्षा-उपयोगी करेंट अफेयर्स प्राप्त करें। अपनी सामान्य ज्ञान (GK) को प्रतिदिन मजबूत बनाने के लिए National GK के साथ जुड़े रहें। Q.1. भारत ने कहाँ के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है? उत्तर: कतर इस शोक दिवस पर भारत भर में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। शेख हमद ने क्षेत्रीय परंपरा को तोड़ते हुए 2013 में स्वेच्छा से अपने बेटे को सत्ता सौंपने से पहले 18 वर्षों तक कतर पर शासन किया। 2022 फीफा विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी क़तर ने की थी। कतर पहला अरब और पहला मध्य-पूर्वी देश …